Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

NEERAJ CHOPRA-LAURIUS AWARD
नीरज चोपड़ा लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर पुरस्कार

सन्दर्भ-भारत के जेवेलिन थ्रोअर और ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर पुरस्कार-2022 हेतु नामित किया गया।
प्रमुख तथ्य- नीरज चोपड़ा को टेनिस खिलाडी डेनियल मेदवेदेव(रूस) और एम्मा रादुकानू (यूके) के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया हैं।
:इस तरह ऐसी श्रेणी के शॉर्टलिस्ट होने वाले पहले भारतीय बन गए है।
:इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित होने वाले नीरह चोपड़ा तीसरे भारतीय है,इनसे पूर्व सचिन तेंदुलकर और विनेश फोगाट को नामित किया चूका है।
:नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत ओलम्पिक में स्वर्ण जितने वाले भारत से दूसरे तथा ट्रैक और फील्ड में पहले स्वर्ण पदक विजेता है।
:विजेताओं की घोषणा अप्रैल में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा वोट देने के बाद किया जाएगा।
:पूरी दुनिया से 1300 से अधिक खेल पत्रकारों और प्रसारकों के एक पैनल द्वारा इस साल के “लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स” के नामांकित व्यक्तियों का चयन किया गया है।
लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स-इसे वार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है,पहली बार इसे वर्ष 2000 में आयोजित किया गया था।
:इसका उद्देश्य पुरे वर्ष में सबसे बड़ी और प्रेणादायक हस्तियों/खेल का सम्मान करना।
:इस पुरस्कार के तहत स्पोर्ट्स मैन,स्पोर्ट्स वीमेन,टीम,ब्रेकथ्रू,कमबैक,एक्शन और स्पोर्ट्स विद डिसेबिलिटी में वर्गीकृत किया गया है।
:लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अकादमी विश्व की अंतिम खेल ज्यूरी है,जो खेल के दिग्गजों के अद्वितीय समूह से बनी है जो प्रत्येक शार्टलिस्टेड श्रेणी में विजेताओं के लिए वोट करती है।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *