
Photo:Twitter
सन्दर्भ-भारत, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021(Khelo India University Games) का आयोजन 24 अप्रैल, 2022 से शुरू होगा जिसका प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।
प्रमुख तथ्य-:खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का दूसरा आयोजन 24 अप्रैल से 3 मई, 2022 तक किया जा रहा है।
:यह अनेक खेलों वाला वार्षिक आयोजन है।
:जिसमें 175 से अधिक विश्वविद्यालयों के 3800 से अधिक एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है।
:एथलेटिक्स, वॉलीबॉल,तैराकी,बास्केटबॉल,भारोत्तोलन,कुश्ती,कबड्डी,कराटे,टेनिस, मल्लखंभ, तीरंदाजी, तलवारबाजी, फुटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी, शूटिंग और बॉक्सिंग इत्यादि।
:इस आयोजन में 20 खेल शामिल किए जा रहे हैं, जबकि इसके पहले वाले आयोजन में 18 खेल शामिल किए गए थे।
:इस आयोजन में पहली बार दो स्वदेशी विषयों -योगासन और मल्लखंभ को पहली बार शामिल किया गया है।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बारें में:
:भारत में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए खेलो इंडिया गेम्स के हिस्से के रूप में इसे 2020 में शुरू किया गया।
:इसका उद्देश्य है भारत में विभिन्न खेलों के लिए एक सशक्त बुनियादी सुविधा तैयार करना,साथ ही ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए 18 से 25 वर्ष के आयु वर्ग के एथलीटों की पहचान करना और उन्हें प्रशिक्षित करना
:इसमें देश भर के विभिन्न खेल क्षेत्रों के एथलीट विभिन्न खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करते हैं।
:यह देश में सबसे बड़ी विश्वविद्यालय स्तर की खेल प्रतियोगिता है