Thu. Apr 25th, 2024
शेयर करें

कैथरीन रसेल यूनिसेफ की नयी प्रमुख

सन्दर्भ-यूएन प्रमुख एंटोनिओ गुटरेश ने कैथरीन रसेल को यूनीसेफ के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।
प्रमुख तथ्य-:कैथरीन रसेल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन की सहायक रही है।
:कैथरीन रसेल वाइट हाउस ऑफिस ऑफ़ प्रेसिडेंसीअल पर्सनल की प्रमुख रही है।
:कैथरीन रसेल हेनरीटा फोर का स्थान लेंगी जिन्होंने जुलाई 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
:2013-17 के मध्य वैश्विक महिला मुद्दों के लिए विदेश विभाग के राजदूत के रूप में भी अपनी सेवाएं दी है।

यूनिसेफ

:यह संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है,जिसे “संयुक्त राष्ट्र बाल कोष” के रूप में भी जाना जाता है,इसके माध्यम से दुनिया भर के बच्चों को मानवीय और विकासात्मक सहायता प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना 11 दिसंबर 1946 को न्यूयार्क में हुई थी।
:इसकी स्थापना में सबसे बड़ी भूमिका पोलैंड के चिकित्सक लुडविक राश्मन की थी।
:यह विश्व की सबसे व्यापक सामाजिक कल्याण संगठनों में से एक है।
:इसके सबसे बड़े वित्तपोषक में से एक है अमेरिका।
:इसकी स्थापना का प्रमुख उद्देश्य था-द्वितीय विश्व युद्ध में प्रभावित देशों के बच्चों और माताओं को आपतकालीन स्थिति में भोजन एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था,तथा उसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने युद्ध उपरांत राहत कार्यो को संस्थागत बनाने हेतु यूनिसेफ की स्थापना की।
:यह दुनिया के 192 में देशों और क्षेत्रों में मौजूद है।
यूनिसेफ के कार्यक्षेत्र-:शिक्षा को बढ़ावा देना,स्वच्छता में सुधार करना,और आपदाओं के जवाब में आपातकालीन राहत प्रदान करना।
:टीकाकरण और रोगो की रोकथाम।
:बचपन और मातृ पोषण को बढ़ावा देना।
:HIV से ग्रसित बच्चों और माताओं के लिए उपचार की व्यवस्था करना।
:एंटी रेट्रो वायरल दवाओं जैसी जरुरी वस्तुओं का वितरण।
:यूनिसेफ, का संचालन 36 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड द्वारा जाता है,जो नीतियों का निर्माण करता है,प्रशासनिक और वित्तीय योजनाओं की देखरेख करता है।
:कार्यकारी बोर्ड सरकारी प्रतिनिधियों से मिलकर बना होता है जो सामान्य तौर पर तीन वर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद् द्वारा चुने जाते है


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *