Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

मिस ट्रांस ग्लोबल 2021 की घोषणा

चर्चा क्यों है-

केरल की रहने वाली श्रुति सितारा को मिस ट्रांसग्लोबल 2021 का ताज पहनाया गया है।
प्रमुख तथ्य- :25 वर्षीय श्रुति खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय ट्रांसजेंडर हैं।
:इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश फिलीपींस और कनाडा के प्रतिभागी रही।
:श्रुति केरल सरकार के सामाजिक न्याय विभाग में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के तौर पर काम करती है।
:श्रुति उन चार ट्रांसजेंडरों में शामिल है जिन्हे केरल में सरकारी नौकरी मिली है।
:कॉलेज के दिनों में क्वीर समुदाय के लोगो से मिलने के बाद अपनी पहचान सामने लाने के लिए आत्मविश्वास मिला।
:श्रुति ने अपनी पहचान बताने के बाद एक फेसबुक पोस्ट किया और दुनिया के सामने भी लाया।
:इनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में क्वीन ऑफ़ ध्वायः2017 प्रतियोगिता का बड़ा योगदान रहा जबकि यह एक नियमित प्रतियोगिता की तरह नहीं था।
:हालाँकि इस प्रतोयोगिता तक पहुंचने के लिए इन्होने मिस चमयम प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप भी चुनी गयी थी।
:यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किया है और परीक्षा में पुरुष कैटागोरी में परीक्षा दिया था।
:उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कैलिडोस्कोप नामक एक ऑनलाइन अभियान चलाया था,जिसका उद्देश्य LGBTQ अधिकारों को सामान्य करने पर केंद्रित था।
:इस अभियान के माध्यम से उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के सामने आने वाली चिंताओं और समस्याओं को आवाज़ दी।
:ट्रांसग्लोबल के बारे में- यह दुनिया भर के विभिन्न देशों की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट रानियों के लिए एक वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
:इसे शुरू करने का उद्देश्य दुनिया भर में ट्रांसजेंडर और एलजीबीटी मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना था।
:इस साल इसे लन्दन में आयोजित किया जाना था लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
:पिछले साल यह ख़िताब फिलीपींस की मेहला हबीजान ने यह ख़िताब।
:1 दिसंबर को श्रुति ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से अपना पुरस्कार प्राप्त किया था।
:अब इनका लक्ष्य है किन्नर समुदाय के उत्थान के लिए काम को और आगे बढ़ाना।



शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *