Sat. Apr 20th, 2024
शेयर करें

इंडिया स्टेट ऑफ़ फॉरेस्ट रिपोर्ट -2021

सन्दर्भ-केंद्रीय पर्यावरण,वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज इंडिया स्टेट ऑफ़ फॉरेस्ट रिपोर्ट-2021 जारी की है।
प्रमुख रिपोर्ट-:इस रिपोर्ट को देहरादून स्थित संस्था भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा तैयार किया गया है।
यह इस रिपोर्ट का 17वां संस्करण है।
:इस रिपोर्ट वर्ष 1987 से द्विवार्षिक रूप से प्रकाशित की जा रही है।
:इस रिपोर्ट में वन एवं वन संसाधनो के आंकलन के लिए भारतीय दूरसंवेदी उपग्रह रिसोर्स सेट-2 से प्राप्त आंकड़ों का प्रयोग किया गया है।
:रिपोर्ट की हाइलाइट्स-देश का कुल वन और वृक्ष आवरण 80.9 मिलियन हेक्टेयर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.62% है।
:2019 की तुलना में देश के कुल वन और वृक्ष आवरण में 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।
:वनावरण में 1540 वर्ग किलोमीटर और वृक्षों के आच्छादन में 721 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि देखी गई है।
:क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश देश में सबसे बड़ा वनक्षेत्र वाला राज्य है।
:वन क्षेत्र में अधिकतम वृद्धि आंध्र प्रदेश(647 वर्ग किलोमीटर) दर्ज किया गया है।
:रिपोर्ट के अनुसार 17राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 33% से अधिक क्षेत्र वनाच्छादित है।
:देश में कुल मैंग्रोव क्षेत्र 4992 वर्ग किलोमीटर है।
:रिपोर्ट के अनुसार नवम्बर 2020 और 2021 जंगलों में आग की 398744 घटनाएं घटी जिसमे ओडिसा में सबसे अधिक घटनाये हुई है,उसके बाद मध्यप्रदेश में तथा छत्तीसगढ़ में।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *