Fri. Apr 26th, 2024
शेयर करें

INDIA TELECOM -2022
“इंडिया टेलीकॉम 2022”

संदर्भ-केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने संचार राज्य मंत्री विशेष अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एक्सपो – ‘इंडिया टेलीकॉम 2022’ का उद्घाटन किया गया ।
प्रमुख तथ्य-इसे दूरसंचार विभाग, विदेश मंत्रालय, विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों के सहयोग से भारत सरकार के वाणिज्य विभाग की मार्केट एक्सेस इनिशिएटिव स्कीम (MAI) के तहत दूरसंचार उपकरण और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (TEPC) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
:“इंडिया टेलीकॉम 2022” प्रौद्योगिकी और व्यापार विनिमय को एक साथ लाने के लिए एक मंच है।
:इसका आयोजन 8 फरवरी से 10 फरवरी, 2022 तक किया जा रहा है।
:इस आयोजन में 45 से अधिक देशों के योग्य खरीदार भाग ले रहे हैं।
:सम्मेलन के अलावा,40 से अधिक भारतीय दूरसंचार कंपनियां प्रदर्शनी में अपने उत्पादों और क्षमताओं का प्रदर्शन कर रही हैं।
:भारत एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है,आज भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 75 अरब अमरीकी डॉलर के करीब है।
:भारत एक प्रमुख सेमीकंडक्टर प्रोग्राम शुरू किया है,जो की एक बहुत व्यापक कार्यक्रम है जिसके तहत 85,000 सेमीकंडक्टर इंजीनियरों को तैयार किया जाना है।
:भारत ने अपना स्वदेशी विकसित 4G कोर और रेडियो नेटवर्क भी तैयार किया है और 5G नेटवर्क भी अब विकास के अंतिम चरण में है।
:और देश आज 6G मानकों के विकास में, 6G की विचार प्रक्रिया में भाग ले रहा है।
:इसके साथ दुनिया के लिए भारत में 5G उपकरण का निर्माण भी किया जा रहा है।
:आप्टिकल फाइबर को 2.6 लाख गांवों तक पहुँचाया जा चूका है और सरकार ने सभी 6 लाख गांवों में इसे पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना बनाई है।
:दूरसंचार विभाग 2025 तक इस लक्ष्य को हासिल करने की योजना बना रहा है।
:सरकार ने दूरसंचार उपकरणों के लिए आसान बाजार पहुंच के साथ-साथ एक निष्पक्ष और सक्रिय नियामक ढांचा तैयार किया है।
:व्यापार को आसान और किफायती बनाने के लिए पिछले साल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर विनियमन और सुधार की दिशा में कई उपाय किए गए हैं।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *