Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

INDUSTRY CONNECT 2022
“इंडस्ट्री कनेक्ट 2022”:सेमिनार

सन्दर्भ-केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया आज “इंडस्ट्री कनेक्ट 2022”:उद्योग और अकादमिक तालमेल’ विषय पर आयोजित एक सेमिनार का उद्घाटन करेंगे।
प्रमुख तथ्य-:सेमिनार नई दिल्ली में 25 फरवरी 2022 को आयोजित होगा।
:इसका आयोजन रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत रसायन और पेट्रो रसायन विभाग,केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET ) और भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (FICCI) के सहयोग से किया जा रहा है।
:इस सेमिनार में मंत्रियों सहित केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी,उद्योग जगत के प्रमुख व्यक्ति,शिक्षाविद आदि भाग लेंगे।
:”इंडस्ट्री कनेक्ट 2022″ सेमिनार के दौरान दो तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
:इन तकनीकी सत्रों में इस क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए CIPET,TDB (प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड) और विभिन्न उद्योग संघों के अधिकारी उपस्थिति रहेंगे।
:सेमिनार का उद्देश्य-अनुसंधान एवं विकास –
1-प्रयोगशाला से उद्योग पर ध्यान केंद्रित करना।
2-पेट्रो रसायन क्षेत्र में मानव पूंजी के लिए कौशल अंतर का विश्लेषण करना।
3-स्वदेशी प्रौद्योगिकी प्रदान करके आत्मनिर्भर भारत का सहयोग करना।
4-उद्योग कनेक्ट की मदद से आत्मनिर्भर CIPET.
5-उद्योग एवं शिक्षा के बीच तालमेल हेतु TDB द्वारा प्रौद्योगिकी को सहयोग देना।

 


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *