Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

BHARAT BHAGYA VIDHATA
लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता”

सन्दर्भ-केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी आज लाल किले में भव्‍य “लाल किला महोत्सव-भारत भाग्य विधाता” का उद्घाटन करेंगी।
प्रमुख तथ्य-इस दस दिवसीय महोत्सव का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल 2022 तक किया जाएगा।
:इसका आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।
:लाल किला उत्सव देश की विरासत का उत्सव मनाने के लिए है और भारत भाग्य विधाता के तहत भारत के हर हिस्से की संस्कृति को दिखाया जाएगा।
:इसके लिए सरकार की एक विरासत अपनाओ पहल के माध्यम से लाल किले को उसके पुराने गौरव में पुनर्जीवित किया गया है।
:यह महोत्सव भारत की विविधता को दिखाएगा साथ ही पर्यटन के पुनर्जीवित होने से पर्यटकों को सकारात्मक सन्देश देते हुए भारत की पर्यटन को मजबूत करेगा।
:लाल किले के “स्मारक मित्र”,डालमिया भारत लिमिटेड के साथ संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस भव्‍य कार्यक्रम की परिकल्पना की है।
:दस दिनों के महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
1-“मातृभूमि” -प्रोजेक्शन मैपिंग शो
2-यात्रा – 360°
3-सांस्कृतिक परेड,
4-खाओ गल्ली,
5-रंग मंच में लाइव प्रदर्शन,
6-भारत के नृत्य,
7-अनोखे वस्त्र,
8-खेल मंच और खेल गांव
9-योग


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *