
Photo:PIB
सन्दर्भ-भारतीय नौसेना द्वारा अदन की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों के सुरक्षित पारगमन को सुनिश्चित करने के लिए आईएनएस (INS) कोलकाता ने समुद्री डकैती रोधी गश्त के हिस्से के रूप जिबूती का दौरा किया।
प्रमुख तथ्य-यह दौरा 04 से 07 मई 2022 के बीच हुआ।
:कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन प्रशांत हांडू ने यात्रा के दौरान जिबूती की राष्ट्रीय नौसेना के कमांडर कर्नल अहमद डाहर जामा और जिबूती तटरक्षक बल के कमांडर-इन-चीफ कर्नल वाइस उमर बोगोरेह से मुलाकात की।
:दोनों अधिकारीयों ने जिबूती नौसेना और तटरक्षक बल के कर्मियों के साथ INS कोलकाता का भी दौरा किया।
:जिबूती तटरक्षक बल और नौसेना द्वारा INS कोलकाता के प्रति प्रदर्शित शिष्टाचार और सौहार्द भारतीय नौसेना के साथ उनकी मजबूत मित्रता को दर्शाता है।
जिबूती (Djibouti) के बारें में:
:यह पूर्वी अफ्रीका के हॉर्न में बसा एक देश है।
:इसकी राजधानी जिबूती है।
:इसका कुल क्षेत्रफल 23000 वर्ग किलोमीटर है।
:इसकी सीमाएं उत्तर में इरीट्रिया से,पश्चिम और दक्षिण में इथियोपिया से और दक्षिण पूर्व में सोमालिया से मिलती है।
:इसकी सीमाएं पूर्व में लाल सागर और अदन की खाड़ी से लगती है।
:अफ़ार और सोमाली राष्ट्रीय भाषाएँ तो फ्रेंच और अरबी देश की दो आधिकारिक भाषाएँ हैं।