सन्दर्भ:
: उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल गांव के बगल में अमृत जैव विविधता पार्क (Amrut Biodiversity Park) का उद्घाटन किया।
अमृत जैव विविधता पार्क के बारें में:
: दिल्ली विकास प्राधिकरण की यमुना बाढ़ क्षेत्र पुनरुद्धार पहल के तहत निर्मित अमृत जैव विविधता पार्क, प्राधिकरण और CSIR-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
: लगभग 115 हेक्टेयर में फैला यह पार्क राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के किनारे और दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के बगल में स्थित है।
: पार्क में 14,500 देशी पौधे और पेड़ की प्रजातियाँ और 3,20,000 नदी घास हैं, जिनमें नीली पैनिक घास और सरकंडा शामिल हैं।
: इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और तरोताज़ा वातावरण प्रदान करना है, साथ ही शहर के हरित क्षेत्रों को बढ़ाना है।
: यह परियोजना अपनी थीम – भारत के स्वतंत्रता संग्राम – के कारण बाकी जैव विविधता पार्कों से अलग है।
: इसमें ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’, ‘संथाल विद्रोह’, ‘चंपारण सत्याग्रह’, ‘दांडी मार्च’ और ‘आजाद हिंद फौज’ नामक ट्रैक शामिल हैं।
