Fri. Mar 29th, 2024
शेयर करें

SURAKSHA ABHYAS PRASTHAN
अपतटीय सुरक्षा अभ्यास- ‘प्रस्थान’
स्रोत:PIB

सन्दर्भ-पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय के तहत मुंबई से दूर स्थित अपतटीय विकास क्षेत्र (ODA) में एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास “प्रस्थान” का आयोजन किया।
उद्देश्य है-अपतटीय सुरक्षा में शामिल सभी समुद्री हितधारकों के प्रयासों को एकीकृत करना
प्रमुख तथ्य-इस अभ्यास का आयोजन 23 मार्च, 2022 को किया गया।
:इस अभ्यास को हर छह महीने में किया जाता है।
:यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटक है।
:इस अभ्यास के तहत नौसेना के नेतृत्व में वायु सेना,तटरक्षक बल,ओएनजीसी,मुंबई पोर्ट ट्रस्ट,जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट,सीमा शुल्क,राज्य मत्स्यपालन विभाग, व्यापारिक समुद्री विभाग और समुद्री पुलिस ने हिस्सा लिया।
:यह अभ्यास मुंबई के पश्चिम में लगभग 38 नॉटिकल मील स्थित ONGC के B-193 प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था।
:अभ्यास के परिणामस्वरूप मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) को परिष्कृत किया गया और मुंबई से दूर स्थित अपतटीय रक्षा क्षेत्र में कई आपात स्थितियों के लिए प्रतिक्रियात्मक-कार्रवाई भी की गई।
:आतंकवादी घुसपैठ,बम विस्फोट,घायलों की निकासी,खोज व बचाव,मैन ओवरबोर्ड,बड़ी आगजनी,तेल रिसाव और सामूहिक निकासी जैसी आपात स्थितियों का अभ्यास किया गया।
:इससे पूर्व 17 मार्च 2022 को एक OSV के नियंत्रण के खोने का भी अभ्यास किया गया था,जिसे एक आपातकालीन टोइंग पोत के माध्यम से खींचा जाना जरूरी था।


शेयर करें

By gkvidya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *